Hindi News

indianarrative

Christmas Vastu Tips: आपकी किस्मत खोलने में मदद करेगा ‘क्रिसमस ट्री’, वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे करें सजावट

courtesy google

आज क्रिसमस का त्योहार है। इस खास दिन को ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस ही वो दिन था जब ईसा मसीह का जन्म हुआ था, यही कारण है कि ये त्योहार खुशियों की सौगात को लेकर आता है। क्रिसमस का पर्व 'क्रिसमस ट्री' के बिना अधूरा है। मान्यता है कि ईसा के जन्म की खुशी में स्वर्ग दूतों ने फर्न के पेड़ों को रोशनियों और सितारों से सजा दिया था। उन्हीं की याद में क्रिसमस के दिन 'क्रिसमस ट्री' को अपने-अपने तरह से सजाया जाता है। अगर आप भी घर में क्रिसमस ट्री को सजाने के बारे में सोच रहे है तो वास्तु शास्त्र के ध्यान में रखकर सजाएं-

इस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री- क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। अगर क्रिसमस ट्री रखने के लिए घर की उत्तर दिशा खाली नहीं है तो आप इसे उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

क्रिसमस ट्री पर लगाएं इन रंगों की लाइट्स- वास्तु के अनुसार यदि आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स लगाएंगे तो आपके घर में प्यार बरकरार रहेगा। क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल और पीला रंग प्रेम और दोस्ती का प्रतीक है। इससे आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी।

मुख्यद्वार पर न लगाएं क्रिसमस ट्री- वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए और न ही हमें मुख्यद्वार के सामने कोई पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की तरक्की रुक सकती है। क्रिसमस ट्री भी एक पेड़ है और इसलिए उसे आप अपने लिविंग एरिया में सजा सकते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर नहीं।

सकारात्मकता लाता है क्रिसमस ट्री- यदि आप घर के अंदर क्रिसमस ट्री लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार सकारात्मक रूप से बदल देती है।  इसे लगाने से गृह-क्लेश जैसी समस्या भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु दोष और काली शक्तियां कर रही कुड़ली में बड़ा हेरफेर तो करें ये आसान उपाय, तुरंत शादी होगी तय