Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर हो या ऑफिस… दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की पाने के लिए घर में लगाएं से चमकती चीज

Courtesy Google

वास्तु शास्त्र के जरिए नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करके जीवन की कई परेशानियों को हल किया जा सकता है। वास्तु में दिशाओं का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इसलिए घर का निर्माण कराने से पहले लोग वास्तु के नियमों का पालन जरूर करते हैं। गलत दिशा में रखी चीजों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें घर की सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन्हीं चीजों में से एक है क्रिस्टल बॉल। क्रिस्टल बॉल को घर या दफ्तर में लगाना बहुत शुभ माना गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में….

यह भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों को साढ़े साती-ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, 30 दिन तक मौज में कटेगी जिंदगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल बॉल घर में या ऑफिस में लगाने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। पारिवारिक कलह दूर होती है और व्यापार में लाभ प्राप्त होता है। वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल का इस्तेमाल घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए किया जाता है। क्रिस्टल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना सबसे उचित माना गया है। कहा जाता है कि इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  बेडरूम में क्रिस्टल बॉल को लगाने से वैवाहिक जीवन और भी मधुर बनता है। वास्तु के अनुसार, जिन पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े की स्थिति बनी रहती है, उन्हें अपने कमरे में क्रिस्टल बॉल जरूर लगानी चाहिए। इससे जल्दी ही आपको सुधार देखने का मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: आज से अगले 9 दिनों तक भूलकर भी न करें ये छोटी-छोटी गलतियां, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी खफा 

यदि आपके घर में बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो क्रिस्टल बॉल को पढ़ाई करने वाले कमरे में लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे बच्चे का पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ेगा। कहा जाता है कि घर की बालकनी में क्रिस्टल बॉल को इस तरह लगाएं कि उसके ऊपर सूर्य की रोशनी पड़ती रहे। इससे आपके घर में कलह कम हो जाती है। घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सद्भावना की भावना भी बढ़ती है। यदि घर में सूरज की किरणें नहीं आती हैं तो क्रिस्टल बॉल को कुछ देर धूप में रखने के बाद लगाएं। ऑफिस या अन्य कार्य स्थल पर क्रिस्टल लगाने से व्यापार और नौकरी में उन्नति प्राप्ति होती है। ऐसे में करियर में में लाभ पाने के लिए हर किसी को अपने कार्यस्थल पर क्रिस्टल बॉल लगानी चाहिए।