Hindi News

indianarrative

Good Luck Tips: चलते रास्ते सोना मिलना शुभ है या फिर किसी अशुभ का संकेत, जानें क्या कहता है शास्त्र

courtesy google

कई बार ऐसा होता है कि हमें रास्ते में पैसे या सोने-चांदी मिल जाते हैं। कुछ लोग लालच के चलते इन्हें उठा लेते हैं जबकि कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में सोने से जुड़े शगुन और अपशगुन के बारे में… रास्ते में गिरा हुआ सोना उठाएं या नहीं इसको लेकर कई लोग संशय में रहते हैं। जानते हैं कि सोना मिलना या खोना किस बात का संकेत देता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना मिलना और खोना दोनों अशुभ है। अगर नाक की नथ या लोंग गुम हो जाती है तो यह अपशगुन है। ऐसे में अपमान का सामना करना पड़ता है।

किसी महिला का टीका खो जाना अपशगुन है। यह इस बात का संकेत देता है कि कोई बुरी खबर मिलने वाली है। वहीं सिर का टीका मिलना भी अपशगुन है।

सोने का गहना गुम हो जाना अपशगुन है। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती है। साथ ही किसी दुर्घटना का भी खतरा रहता है। इसके अलावा धन-संपत्ति में कमी आती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गिरा हुआ सोने का कंगन उठाना शुभ नहीं होता है। ऐसे में अगर कहीं भी गिरा हुआ कंगन मिले तो उसे उठाना नहीं चाहिए। सोना मिलना या खोना एक प्रकार का अपशगुन होता है। सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। ऐसे में सोने के गुम होने या मिलने पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव झेलना पड़ता है। अगर कुंडली में गुरु ग्रह खराब स्थिति में है तो दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: मामूली 'जौ' दिला सकते है कर्ज से छुटकारा, भिखारी को भी बना सकते है लखपति