Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: पैसों की तंगी ने खुशियों पर लगाया ग्रहण तो आज से करें ये अचूक उपाय, लखपति से बन जाओगे करोड़पति

courtesy google

कई बार ऐसा होता हैं कि हम किसी काम के लिए खूब मेहनत करते हैं, लेकिन कामयाबी के पास पहुंचकर हम वो मौका गवां देते हैं। इसके पीछे की वजह ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल से होता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ अचूक उपाय बताएंगे, जिन्हें करने से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। फिर चाहे से परेशानी पैसे से जुड़ी हो या फिर सेहत से, चलिए आपको बताते हैं। 
 
नारियल को अपने ऊपर से 21 बार वारने के बाद किसी देवस्थान पर जाकर जला दें। किसी परिजन की सेहत खराब होने पर उस पर से नारियल वारने से तत्‍काल लाभ मिलेगा।
 
हिंदू शास्‍त्र में वृक्ष, चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, अशक्त लोगों आदि के अन्न-जल की व्यवस्था करने को बहुत अच्‍छा बताया गया है। ऐसा करने से कई संकट दूर होते हैं।
 
कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर छोटे अक्षरों में राम-राम लिखें। आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर एक-एक कागज उनमें लपेट लें और नदी या तालाब पर जाकर मछलियों और कछुओं को ये गोलियां खिलाएं। इससे बहुत लाभ होगा।
 
गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक संकट दूर होता है। गाय को रोटी खिलाने से पैसों की तंगी दूर होती हैं।
 
एक तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा-सा लाल चंदन मिला दे। फिर इस लोटे को रात भर अपने सिरहाने के पास रखें। सुबह उठकर सबसे पहले उस जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। कुछ दिन तक ऐसा करने से धीरे-धीरे परेशानियां दूर होती जाएंगी।