Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: सरसों का तेल खोलेगा सोई हुई किस्मत के द्वार, इन उपायों को करने से दूर होगी पैसों की तंगी, देखें असर

photo courtesy Google

सरसो का तेल हर घर में इस्तेमाल होता है। खाना बनाने से लेकर बालों की देखभाल करने तक, स्किन संबंधी परेशानियों को भी सरसों का तेल झट से दूर करता है। लेकिन क्या आप जानते है यही सरसो का तेल सेहत बनाने के अलावा आपकी किस्मत का द्वार भी खोलता है। वास्तु शास्त्र में सरसो के तेल के कई उपाय बताये गए है। सरसों का तेल घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसके अलावा इसे नजर दोष उतारने के लिए भी काम में लिया जाता है। आइए जानते है सरसो के तेल के कुछ उपाय-

वास्तुशास्त्र के अनुसार एक कांच की कटोरी में सरसो के तेल को भरकर घर के पश्चिमी कोने में रखना अच्छा होता है. इससे वास्तुदोष दूर होता है और साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है।

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे है तो रोजाना सरसो के तेल को सुबह नहाने के बाद अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ थोड़ा थोड़ा गिराए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और अगर कुंडली में किसी बुरे गृह का प्रभाव हो तो वो भी हट जाता है।

रोज रात को सोते समय पानी में थोड़ा सा सरसो का तेल मिलाकर हाथ पैर धोने से तनाव दूर होता है और नींद अच्छी आती है।

अगर व्यापर में सफलता चाहिए तो अपने व्यापार स्थल पर रोज अपनी तिजोरी पर सरसो के तेल से स्वस्तिक बनाये और उसके चारो कोनो पर सिंदूर लगाए.ऐसा करने से आपका बिजनेस सफलता के चरम पर पहुँच जायेगा।