Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: सफेद रंग का फूल कर देगा आपको मालामाल, बना देगा आपको लखपति, पति-पत्नी के रिश्ते को करेगा मजबूत

Courtesy Google

घर में फूलों का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इनमें से कुछ पौधे तो बहुत खास होते हैं। इन पौधों का घर में होना सकारात्‍मकता, सुख-समृद्धि और सफलता का कारण बनता है। ये घर के लोगों को करियर में तरक्‍की देते हैं, उनकी कमाई बढ़ाते हैं और घर में ढेर सारी खुशियां लाते हैं। वास्‍तु शास्‍त्र में रजनीगंधा के पौधे को इस मामले में बहुत प्रभावी बताया है। रजनीगंधा का पौधा आमतौर पर पूरे देश में पाया जाता है। इसे ट्यूबरोज भी कहते हैं। रजनीगंधा के पौधे में मैदानी क्षेत्रों में अप्रैल से सितम्बर के बीच और पहाड़ी क्षेत्रों में जून से सितम्बर के बीच फूलों की बहार आती है।

रजनीगंधा के फूलों से माला बनती हैं। पूजा-पाठ में देवी-देवताओं को भी यह फूल अर्पित किए जाते हैं। रजनीगंधा से तेल और इत्र भी बनता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और वास्‍तु शास्‍त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि पाने के लिए बेहद शुभ माना गया है। घर में रजनीगंधा रखने से होते हैं ढेरों फायदे-

घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रजनीगंधा का पौधा रखने से घर में बरकत होती है। धन की आवक बढ़ती है।

पूर्व या उत्तर दिशा में रखा रजनीगंधा का पौधा घर के लोगों को खूब तरक्‍की देता है।

घर के आंगन में रखा रजनीगंधा का पौधा पति-पत्‍नी के रिश्‍ते को मजबूत करता है और उनके बीच प्‍यार बढ़ाता है।

रजनीगंधा का पौधा कई तरह के वास्‍तु दोष दूर करके घर में सकारात्‍मकता लाता है।