Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: काली शक्तियों को घर से भगाता है ये सफेद पाउडर, चुटकी भर के इस्तेमाल से दूर होता है वास्तु दोष

Courtesy Google

होली के त्योहार की तैयारी जोरों पर है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र माह की प्रतिपजा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के दिन रंग और अबीर का विशेष महत्व होता है। इस दिन देवताओं को भी अबीर अर्पित करने की परंपरा है। इसके साथ ही इस दिन अबीर के उपाय भी किए जाते हैं। होली के दिन सफेद अबीर के उपाय से धन-वैभव में वृद्धि होती है। साथ ही हर घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

होली के दिन सुबह स्नान के बाद साफ सुथरे वस्त्र पहनकर किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग और शिव के गण नंदी को सफेद अबीर अर्पित करें। अबीर का यह टोटका चुपचाप करना चाहिए। ऐसा करने से रुके हुए सारे काम बन जाएंगे।

होली से एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किसी चांदी की डिबिया में सफेद अबीर निकालकर पूजा स्थल पर रख दें। होली के दिन सुबह के समय उस डिबिया में से अबीर निकालकर देवी-देवताओं को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द की धन से जुड़ी समस्या का निदान मिल जाता है। साथ ही घर में खुशहाली आने लगती है।

होली यानी शुक्रवार के दिन माता काली के चरणों सफेद अबीर चढ़ाएं। साथ ही साथ मां लक्ष्मी को सफेद अबीर चढ़ाने के अलावा चावल के खीर का भोग लगाएं। अबीर के इस टोटके से माता काली और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है।

होली के दिन सफेद अबीर और पान का एक बीड़ा हनुमान मंदिर परिसर में स्थित पीपल के नीचे रख दें। ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की होने लगती है।