Hindi News

indianarrative

खतरा आने से पहले घर में मौजूद ये चीजें देती है संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, हो सकती है कोई अनहोनी

courtesy google

जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कभी संकट के बादल छाते है, तो कभी खुशियों की बरसात होती है। लेकिन कई बार ऐसे हालात भी सामने आ जाते है, जिन्हें संभालना नामुमकिन सा लगता है। इन खतरों से जूझना एक बड़ी समस्या बन जाता है। इनके पीछे का कारण वास्तुदोष भी होता है। लेकिन क्या आपको बता है कि खतरा आने से पहले घर में ये मौजूद चीजें संकेत देती है। अगर हाथ से बार-बार ये चीजें गिरने लगे, तो माना खतरा आने वाला है। चलिए आपको बताते है कि क्या है ये चीजें…       

वास्तु के लिहाज से कुछ चीजों का बार-बार हाथ से गिरना शुभ नहीं माना जाता। ये आने वाली मुश्किलों का संकेत भी हो सकता है। यहां जानिए किस चीज के गिरने का क्या मतलब होता है।

वास्तु के अनुसार नमक का बार बार हाथ से गिरना आपके परिवार पर शुक्र और चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। इससे घर में धन हानि के साथ मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ये आपके घर में वास्तुदोष का संकेत भी हो सकता है।

गैस पर चढ़ा हुआ दूध गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। न ही किसी और तरीके से भी दूध को गिरना चाहिए। दूध का बार बार गिरना परिवार में नकारात्मक शक्तियों के आसपास होने का प्रतीक होता है।

बार बार काली मिर्च का गिर कर बिखर जाना भी अशुभ माना जाता है। इसका दांपत्य जीवन पर खराब असर पड़ता है। ऐसे में पति और पत्नी के बीच तनाव की स्थितियां पैदा होती हैं।

तेल का संबन्ध शनिदेव से माना गया है। कभी कभार तेल का गिरना सामान्य बात है, लेकिन अगर ये अक्सर होता है, तो ये शनिदेव की नाराजगी का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपके परिवार पर कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं।

अन्न का अक्सर हाथ से गिरना इस बात का संकेत है कि अन्नपूर्णा देवी आपसे रुष्ट हैं। ऐसे में आपको उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए और अन्न की बर्बादी को रोकना चाहिए।