Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: बालों में तेल लगाकर सोने वाले हो जाएं सावधान, बुरी शक्तियां हो सकती है हावी, धन की होगी किल्लत

Courtesy Google

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दिशा और घर में रखी गई चीजों का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। वास्तु इंसान की जिंदगी को कई तरह से प्रभावित करता है। सोते समय सिरहाने में रखी गई कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। यही नहीं, बालों में तेल लगाकर सोना भी जीवन में नकारात्मकता लाती है। चलिए आपको बताते है सोते समय सिरहाने में कौन-कौन की चीजें नहीं रखनी चाहिए, साथ ही बताएंगे कि आखिर क्यों ऑयली हेयर के साथ सोना आपके लिए खतरनाक हो सकता है?

किताबें- वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने में कभी भी न्यूजपेपर, किताबें, मैग्जीन आदि नहीं रखाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा जीवन में अनावश्यक तनाव भी बना रहता है।

ओखली- वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात को सोते वक्त सिराहाने के पास ओखली नहीं रखना चाहिए। दरअसल इसे रखने से वैवाहिक संबंध में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा जीवन में सुख-शांति का अभाव होने लगता है।

पानी की बोतल- वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी सिरहाने के पास पानी से भरा बर्तन नहीं रखना चाहिए। दरअसल इससे चंद्र ग्रह प्रभावित होता है जिससे मानसिक बीमारी का खतरा रहता है।

पर्स- वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने के पास या तकिए के नीचे पर्स, वॉलेट नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जूते-चप्पल- अधिकांश लोग सोते वक्त बेड के आसपास जूते-चप्पल उतारकर रख देते हैं। वास्तु के अनुसार ये स्थिति सही नहीं है। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

बालों का तेल- वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने के पास बालों के तेल की बोतल नहीं रखनी चाहिए। दरअसल इससे जीवन में कई तरह की समस्याओं सामना करना पड़ता है। यही नहीं, रात को बालों में तेल लगाकर भी नहीं सोना चाहिए। इससे गृहस्थ जीवन पर बुरा असर पड़ता है।