Hindi News

indianarrative

Vastu Tips Of Dhanteras: 19 साल बाद बन रहा त्रिपुष्कर योग, भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

courtesy google

आज धनतेरस का त्योहार हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन 19 साल बाद त्रिपुष्कर नामक शुभ योग बन रहा है। त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है। इस दिन प्रदोष और हस्त नक्षत्र का योग बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्रत्त् की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा। वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं कि आखिर धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं… चलिए आपको बताते हैं

स्टील और प्लास्टिक की चीजें- धनतेरस पर स्टील और प्लास्टिक की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर प्लास्टिक या स्टील से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।

एल्युमिनियम और लोहे की चीजें- धनतेरस पर एल्युमिनियम खरीदना आपको मुश्किलों में डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में एल्युमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि इस पर राहु का प्रभाव होता है। इसी तरह से लोह शनिदेव से संबंधित है।

काले रंग की चीज- धनतेरस पर काले रंग की कोई भी चीज घर न लाएं, इसे अशुभ माना जाता है।

नुकीली चीजें- धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। यहां तक कि सुई भी न खरीदें। मान्यता है कि ये घर में अशांति का कारण बनती हैं।

कांच के बर्तन- धनतेरस पर कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है। इसलिए इस दिन कांच के बर्तनों को खरीदने से बचना चाहिए।