Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर पर नहीं पड़नी चाहिए इन चीजों की परछाई, कंगाल हो जाता परिवार, तबाह हो जाता है करियर

courtesy google

घर में सुखद माहौल बनाने के लिए कुछ चीजें का अहम रोल होता है। घर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। सभी कार्य अच्छे से होते हैं, लेकिन कुछ चीजों से घर में केवल नकारात्मकता ही आती है। इनसे घर में अशांति, वाद-विवाद, मनमुटाव ही बढ़ता है। कुछ चीजों की छाया काफी खराब होती है। इन चीजों की छाया अगर आप पर या आपके घर पर पड़े तो वह अशुभ माना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इन्हें खुद से और अपने घर से दूर ही रखें। चलिए आपको बताते है ऐसी चीजों के बारे में-

बहुत से लोग मंदिर के आसपास घर बनवाने को काफी शुभ मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मंदिर के नजदीक घर बनवाना शुभ नहीं होता है। कभी भी दुर्गा या फ‍िर चंडी देवी मंद‍िर के आसपास घर नहीं बनवाना चाहिए।

घर के मुख्‍य द्वार के सामने कभी भी सूर्य, ब्रह्मा, व‍िष्‍णु या फ‍िर श‍िवजी का मंद‍िर नहीं होना चाह‍िए। अगर आपका घर इन मंदिरों के आस पास है तो इस बात का ख्याल रखें कि इन मंदिरों की छाया आपके घर पर ना पड़े।

आपके घर के आसपास पूर्व, उत्‍तर और ईशान कोण में बड़ी चट्टान, बड़ा पत्‍थर या खंबा नहीं होना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

घर के आसपास की जगह हमेशा साफ होनी चाहिए वहां कीचड़ आदि नहीं होना चाहिए। इसके अलावा घर के मुख्‍य द्वार के सामने पेड़, दीवार, कोना, खाई, कुआं और मंद‍िर की छाया दोनों नहीं पड़नी चाह‍िए।