Hindi News

indianarrative

शुक्र और मंगल ने बदली अपनी चाल, अब संभलकर रहे इन तीन राशियों वाले लोग, छिन जाएगी नौकरी और कमजोर होंगे आर्थिक हालात

courtesy google

सितंबर में कई ग्रह-नक्षत्र अपने चाल बदलेंगे, जो सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। ये प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ रहेंगे तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेंगे। आज 6 सितंबर को मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मंगल कन्या और शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ये गोचर आज 3 राशि वालों को टेंशन देगा। चलिए आपको बताते हैं कि ये राशि कौन सी हैं।

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी के आसार हैं। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग हैं।