Hindi News

indianarrative

सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र देव, ग्रहों के इस गोचर से इन 5 राशियों को चमकेगी किस्मत

photo courtesy google

राशि में ग्रहों की मौजूदगी ही भविष्य में होने वाली घटनाओं को बताती है। शुक्र ग्रह भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इसे वृष और तुला राशि का स्वामी कहा जाता हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के तो मीन राशि राशि में उच्च के माने जाते हैं। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसे जीवन में सुख ही सुख प्राप्त होता हैं। ऐसे लोग मजे की जिंदगी जीते हैं। वहीं जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत नहीं होती है, उसे आर्थिक तंगी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शुक्र देव 11 अगस्त को सुबह 11 बजकर 20 मिनट सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 6 सितंबर 2021 को देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद ये तुला राशि में चले जाएंगे। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि है और कोई भी ग्रह अपनी नीच राशि में कमजोर माना जाता है। हालांकि शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। इनमें पांच राशियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है- 

मिथुन राशि- इस अवधि में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि सेहत संबंधी परेशानी चली आ रही थी तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि- शुक्र ग्रह का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा, जिसके बाद ही सफलता के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि- शुक्र का गोचर आपके लिए हितकारी होगा। आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर होगा और आपस में प्रेम-भाव बढ़ेगा। आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि- इस अवधि में आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। इस समय आपकी अच्छी आमदनी होगी। अपने मित्रों या परिजनों के साथ किसी यात्रा में जानें का प्लान बना सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों  को कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि- इस समय आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आप इस अवधि में चल अथवा अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको उसमें फायदा होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से धन लाभ हो सकता है।