Hindi News

indianarrative

इंसानी दांतों वाली मछली, मछुआरे ने पकड़ी अजीब मछली, देखकर चकरा जाएगा सिर

इंसानी दांतों वाली मछली

इटरनेट के जमाने में वायरल खबरों की भरमार है। कई ऐसी चीज वायरल होती है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर भी कुछ इस तरह की है। इस तस्वीर में एक मछुआरा के पास एक मछली है जिसके दांत इंसानों की तरह हैं। ऐसी मछली जिसे देखकर किसी का भी सिर घूम जाए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

 इस मछली के दांत इंसानों की तरह हैं। इंसानी दांतों वाली यह मछली देखने में बहुत ही अजीब लग रही है, लेकिन अगर आप इसे एक बार देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। यह मछली अमेरिका के आउटर बैंक्स में पकड़ी गई है। जेनेट पीयर नाम के व्यक्ति ने इसकी वायरल फोटो फेसबुक पर शेयर की है।

बता दें कि यह मछली शीप्स हेड फिश नाम की प्रजाति से आती है। इसके दांत और मसूड़े एकदम इंसानों की तरह ही होते हैं। इस मछली को माथन मार्टिन नाम के मछुआरे ने पकड़ा है उलका कहना है कि यह मछली खाने में भी काफी स्वादिष्ट भी होती है।