Hindi News

indianarrative

देवगुरु बृहस्पति को बेहद प्रिय होते है इस नक्षत्र में जन्में लोग, हमेशा बरसती है कृपा, होती रहती है धन की वर्षा

photo courtesy Google

इंसान की जिंदगी में जो भी घटित होता है, वो बदलते ग्रह-नक्षत्र के कारण होता है। कभी-कभी आपके जीवन में ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी हमें सफलता नहीं मिलती है, और कभी बिना मेहनत के ही हमें वो सब मिल जाता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होता। ये सब ग्रह-नक्षत्र की बदलते चाल से होता है। आज हम उन लोगों के बारे में बात करेंगे, जिनका जन्म विशाखा नक्षत्र में हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विशाखा नक्षत्र में जन्मे लोग लकी होते है।

27 नक्षत्रों में से विशाखा नक्षत्र 16वां नक्षत्र है। कहा जाता है कि इस नक्षत्र में जन्मे लोग बुद्धिमान और पढ़े-लिखने में तेज होते हैं। ये लोग आमतौर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनके सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद ज्यादा होती है। गुरु विशाखा नक्षत्र के स्वामी है। विशाखा नक्षत्र में जन्मे लोग अपनी बुद्धि के बल पर सफलता हासिल करते हैं। ये लोग धन कमाने और उसकी बचत करने में निपुण होते हैं। इनके पास मुश्किल परिस्थितियों में भी धन की कमी नहीं होती है।

विशाखा नक्षत्र में जन्मे लोग बिजनेस की बजाए नौकरी करना ज्यादा पसंद करते हैं। इनकी सरकारी नौकरी करने की दिली तमन्ना होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विशाखा नक्षत्र में जन्मे लोग जल्दी लोगों से दोस्ती कर लेते हैं। ये काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है। इन लोगों को परिवार से खासा लगाव होता है। ये अपनों को खुश करने के लिए हमेशा कोशिश करते रहते हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। विशाखा नक्षत्र में जन्मे लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इन्हें अचानक धन लाभ के भी योग बनते है।