Hindi News

indianarrative

Dream: सिर्फ सपने देखने में इतने साल गुजार देता है इंसान! जानिए 90% सपने क्यों नहीं रहते याद ?

COURTESY- GOOGLE

नींद के वक्त सपने हर कोई देखता है। लेकिन आखिर सपने दिखाई क्यों देते है, इसका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी सटीक तौर पर नहीं है। सपने से जुड़े न जाने ऐसे कितने सवाल है, जो लोगों के मन में है, लेकिन उनका पुख्ता जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक व्यक्ति रात में सोते हुए कितनी देर तक सपने देख सकता है। अगर नहीं, तो इसका जवाब आपको नेशनल स्लीप फाउंडेशन देगी। इस फाउंडेशन के मुताबिक एक व्यक्ति हर रात 4 से 6 बार सपने देखता है यानी आप एक साल में 1460 से लेकर 2190 बार सपने देखते है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, हम रात में सोते हुए 2 घंटे तक सपने देख सकते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो हम एक साल में 730 घंटे सपने देखते हैं। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि एक इंसान अपने पूरे जीवन में औसतन 6 साल तक सिर्फ सपने देखता है। खास बात ये है कि इन सपनों में 90 फीसदी सपने ऐसे है, जिन्हें नींद खुलने पर हम भूल भी जाते है।  नींद के दौरान हम जो सपने देखते हैं, उनकी शुरुआत के बारे में हमें मालूम नहीं होता कि सपना कहां से शुरू हुआ। हमें इसके बारे में कभी कुछ याद नहीं रहता।

अगर सपना बहुत हसीन या डरावना हो तो याद रहने के संभावाना बढ़ जाती है। हमारी नींद दो हिस्सों में बंटी हुई है।

REM (Rapid Eye Movement)- REM नींद की वो अवस्था है, जब हम सोना शुरू करते हैं। इस दौरान हम गहरी नींद में नहीं होते हैं और हमारे दिमाग में हलचल होती रहती है।

NREM (Non-Rapid Eye Movement)- NREM में हम गहरी नींद की अवस्था में होते है और जो हम सपने देखते है, उन्हें भूल जाते है।