Hindi News

indianarrative

सितंबर ही नहीं अक्टूबर में भी इन राशि वाले लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, करियर में मिलेगी सफलता, प्रॉपर्टी में होगा इजाफा

courtesy google

6 सितंबर को शुक्र और मंगल ग्रह कन्या और तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र देव ने जहां तुला राशि में प्रवेश किया हैं, तो वहीं बुध देव ने कन्या राशि में डेरा जमाया हैं। शुक्र देव 2 अक्टूबर तक तुला राशि में रहेंगे, वहीं मंगल 22 अक्टूबर तक कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कोई न कोई प्रभाव पड़ेगा। शुक्र और मंगल का ये गोचर इन राशियों को सफलता दिलाने में मदद करेगा। चलिए आपको बताते हैं कि ये राशि कौन-कौन सी हैं।

मेष- इस गोचर काल में आप एनर्जी से भरे रहेंगे। सभी अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी हो व्यापार दोनों ही क्षेत्रों से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्य की कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर सावधानी बरतें। गोचर काल में पदोन्नति की संभावनाएं बनती दिख रही हैं। धन निवेश लाभकारी साबित होगा।

वृश्चिक- ये गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़े ही फायदेमंद रहने वाला हैं। आर्थिक मोर्चे पर दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु- धनु राशि वालों के लिए ये गोचर सफलता के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। धनु राशि वालों को पेशेवर जीवन में खूब मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उससे आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यस्थल पर आपके काम से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।