Hindi News

indianarrative

Israel में 5 लाख साल पुराना हाथी दांत मिलने से मची खलबली,पुरातत्वविद के भी छूटे पसीने

इजराइली खोजकर्ताओं ने 5 लाख साल पुराने हाथी के दांत को खोजा

इजराइल (Israel) में 5 लाख साल पुराने हठी के दांत की खोज की गयी है। वहीं इस खबर के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हर तरफ तलहका मच गया है। क्योंकि लोगों का इस पर विश्वास करना बेहद मुश्किल हो रहा है, दरअसल लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा क्या ये वाकई में सच है। DW की खबर के मुताबिक शोधकर्ताओं विलुप्त हो चुके एक हाथी का दांत मिला है जोकि लगभग 5 लाख साल पुराना बताया जा रहा है। मिले दांत की लम्बाई 2.6 मीटर (8.5 फुट) और वजन 150 किलो (330 पाउंड) है।

प्राचीन हाथियों पर पढ़ाई कर रहे जीवविज्ञानी ईटन मोर ने इसे खोजा था। लेकिन जब पुरातत्विदों ने इस हाथी दांत को धरती से खोद कर निकाला तो उनके पास कोई शब्द नहीं था। ऐसा माना जा रहा है कि जिस हाथी का यह दांत है वह दैत्याकार रहा होगा। आज के अफ्रीकी हाथियों से उसका आकार दोगुना रहा होगा। अफ्रीकी हाथी पृथ्वी पर सबसे बड़े भूमि स्तनधारी हैं। ये हाथी दांत एकदम सीधा है। वैज्ञानिक मानते हैं कि 4 लाख साल पहले खत्म होने से पहले हाथी यूरोप और मध्य पूर्व में अन्य स्तनधारियों के साथ घूमते थे। दांत खोजने वाले ईटन कहते हैं, ‘मैंने इसे जमीन से थोड़ा बाहर निकले हुए देखा था, ये किसी बड़े जानवर की हड्डी जैसा लग रहा था।’

ये भी पढ़े: अंतरिक्ष में हैं कई और धरती, हवा-पानी ग्रेविटी सब कुछ अपनी धरती जैसा!

मिली जानवरों की हड्डी

ईटन मोर ने आगे बताया जब मैंने इसे करीब से देखा तो मुझे अहसास हुआ कि यह कुछ अलग है, जिसके बाद मैंने इसके बारे में तुरंत रिपोर्ट किया।’ इज़राइल एंटिक्विटीज़ अथॉरिटी (IAA) की ओर से कहा गया, ‘वैज्ञानिक शुरुआत में इस खोज को लेकर अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर सके।’ IAA ने इस बात की पुष्टि की है कि ये देश और आसपास के रीजन में पाया गया अब तक का सबसे बड़ा पूर्ण हाथी दांत है। इस साइट से चकमक पत्थर के औजारों के साथ-साथ हाथी समेत अन्य जानवरों की हड्डी मिली है।

8 लाख साल पहले थे हाथी

तेल अवीव विश्वविद्यालय में डैन डेविड सेंटर के प्रोफेसर इज़राइल हर्शकोविट्ज़ और IAA ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘साइट पर मिले हथियारों से पता चलता है कि पर्याप्त संख्या में लोग थे और हाथियों का शिकार किया गया। हमारे रीजन का मौसम सूखा है इसलिए लंबे समय तक मांस ताजा नहीं रह सकता। संभव है कि कई लोगों ने इस हाथी को एक साथ खाया हो।’ जिस हाथी की बात हो रही है वह 4 लाख से 8 लाख साल पहले अस्तित्व में थे।