Hindi News

indianarrative

1000 साल से जमीन में दफन था खौफनाक राज, बाहर निकला तो वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

Peru Mummy Mystery

Peru Mummy: दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें या घटनाएं होती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। इसके अलावा दुनिया में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां कुछ अनोखे तो कुछ विचित्र रहस्य छुपे हुए हैं, लेकिन इन रहस्यों के बारे में जान पाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। पेरू में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ही रहस्य से पर्दा उठाया है, जो सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे दफन था।

इस दौरान हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पुरातत्वविदों ने राजधानी लीमा के बाहरी इलाके में 1000 साल से अधिक पुरानी एक ममी की खोज की है। यह ममी इंका काल या इंका सभ्यता (Inca Times) से पहले की है। ममी संभवतः एक किशोर थी जो कफन जैसे कपड़े में लिपटी हुई एक अंडरग्राउंड मकबरे में मिली है। इसके साथ चीनी मिट्टी के बर्तन, रस्सी और बालों के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। ममी 1100 से 1200 साल पहले जीवित थी और हो सकता है कि उसका संबंध लीमा या इचमा संस्कृतियों से हो। हुआमैन ने पिछले साल कुछ दूरी पर मिली एक और ममी का जिक्र करते हुए कहा कि नई ममी को लगभग 200 मीटर की दूरी पर खोजा गया है।

कजमरक्विला में मिले थे 20 लोगों के अवशेष

इसके अलावा कजमरक्विला वही पुरातात्विक स्थल है जहां आठ बच्चों और 12 वयस्कों के अवशेष खोजे गए थे जिनकी करीब 800 से 1200 साल पहले बलि दे दी गई थी। इस साइट पर चार पिरामिडों के खंडहर और अन्य निर्माण, जैसे प्राचीन दीवारें बनी हुई हैं। चान चान के बाद यह परिसर पेरू में दूसरा सबसे बड़ा मिट्टी की ईंटों का शहर है।

ये भी पढ़े: मंगल ग्रह पर नासा के रोवर ने बनाया था ‘दोस्त’, अब साथ छोड़ कर चला गया

खोजी रस्सियों से बंधी ममी

पेरू की राजधानी लीमा से करीब 20 किमी की दूरी पर एक धूल भरे क्षेत्र में स्थित यह साइट एक समय पर संपन्न व्यापारिक केंद्र थी। साल 2021 में इसी साइट पर रस्सियों से बंधी एक 1200 साल पुरानी रहस्यमय ममी खोजी गई थी। इस ममी ने अपना चेहरा हाथों से ढक रखा था। पुरातत्वविदों ने अनुमान लगाया था कि रस्सियों से शरीर को बांधना अंतिम संस्कार का एक हिस्सा हो सकता है।