Hindi News

indianarrative

मंगल ग्रह पर नासा के रोवर ने बनाया था ‘दोस्त’, अब साथ छोड़ कर चला गया

नासा का पर्सीवरेंस रोवर

NASA Rover Pet: मंगल पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर जीवन के सबूत खोज रहा है। पिछले दो सालो से मंगल की सतह पर है। मंगल की सुंदर तस्वीरें ये रोवर धरती पर भेज रहा है यहां पर कई पत्थरों को इसने खोजा है। मगर एक पत्थर ऐसा रहा है, जिसने इस रोवर को खोजा था। ये पत्थर हर समय इसके साथ ही चल रहा था। नासा टीम ने इस पत्थर को पर्सीवरेंस का पालतू बताया था। मगर अब पर्सीवरेंस रोवर का यह ‘पालतू दोस्त’ खो गया है। रोवर यह पत्थर अपने पहिए में लेकर चलता था।

पिछले साल से पर्सीवरेंस रोवर पत्थर को साथ लेकर चल रहा था। मगर अब ये पत्थर साथ नहीं है। पर्सीवरेंस रोवर के सुपरकैम उपकरण के प्रभारी डॉ. ग्वेनेल कारावाका ने कहा कि टीम को रातोंरात पता चला कि सबसे हाल की हजकैम तस्वीर में चट्टान खो गई थी। पर्सीवरेंस रोवर ने अपना रॉक मित्र खो दिया है।

ये भी पढ़े: VIDEO: NASA ने दिखाया धरती का ऐसा नज़ारा, देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

पत्थर फरवरी से साथ था

फरवरी 2022 में इस पत्थर को पहली बार नोटिस किया गया था। हालांकि पर्सीवरेंस रोवर का लक्ष्य सीलबंद ट्यूबों में पत्थरों के नमूनों को लेना है, जो अंततः 2030 के दशक में पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। इसका प्रयोगशाला में विश्लेषण किया जाएगा। नासा (Nasa) ने इस पत्थर के मिलने पर बताया था कि पहले भी एक रोवर से पत्थर जुड़ चुका है। नासा ने बताया था कि लगभग 19 साल पहले एक आलू के आकार का पत्थर स्पिरिट रोवर के अगले दाहिने पहिए के साथ जुड़ गया था। पर्सीवरेंस रोवर का वजन एक टन है। यह दो मीटर लंबी है और इसकी एक रोबोटिक बांह है। इस रोवर में 19 कैमरे, दो माइक्रोफोन और कई अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं।