Hindi News

indianarrative

Elon Musk के इस कंप्यूटर चिप से दौड़ा बंदर का दिमाग, आदमियों से तेज खेलने लगा वीडियो गेम

photo courtesy Neuralink

एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक पिछले कई सालों से इंसानी दिमाग पढ़ने वाली चिप पर काम कर रही है। ये चिप अब तैयार हो गई है। ट्रायल के तौर पर इस चिप को एक बंदर के अंदर लगाया गया। जिसके बाद जो कुछ हुआ, उसका एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि बंदर कंप्यूटर पर वीडियो गेम खेल रहा है। एक ऐसा गेम, जिसे इंसान अगर खेले तो उसे नानी याद आ जाए। बताया जा रहा है कि इस बंदर को पहले एक जॉयस्टिक के जरिए ऑन स्‍क्रीन गेम खेलने के लिए पढ़ाया गया था। 
 
वीडियो में आप देख सकते है कि बंदर जॉयस्टिक की मदद से वीडियो गेम खेलने लगता है। चिप की मदद से पहले ही पता चल जाता है कि बंदर आगे क्या करना वाला है। आपको बता दें कि ये चिप बंदर के अंदर ट्रायल से 6 हफ्ते पहले डाली गई थी। ताकि बंदर की एक्टिविटी को अच्छे से नोटिस किया जा सके। इस वीडियो को लेकर एलन मस्‍क ने कहा- 'बंदर पोंग अपने दिमाग से खेल रहा है।' इस वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके है और 5 हजार से ज्‍यादा लोग कमेंट कर चुके है। एलन मस्क ने एक इंटरव्यू में इस चिप को अल्जाइमर पेशेंट के लिए वरदान करार दिया था।  

 
आपको बता दें कि बंदर से पहले इस चिप का ट्रायल तीन सूअरों पर किया गया था। ट्रायल के उनकी दिमागी हालत को पहली बार लाइव देखा गया था। कंपनी द्वारा दिखाए प्रजेंटेशन के मुताबिक कंपनी ने इस चिप का प्रयोग 19 अलग-अलग जानवरों पर किया है। इसमें सफलता की दर 87 फीसदी रही है। इस चिप की साइज करीब आठ मिलीमीटर है। मस्क का कहना कि अगर सबकुछ ठीक रहता है तो साल के आखिर में ह्यूमन ट्रायल किया जाएगा यानी इंसानो पर इस चिप का लगाकर देखा जाएगा।