Hindi News

indianarrative

आज दिखेगा 2023 का पहला सुपरमून! जाने इसको देखने के सरल उपाय?

आज देखें सुपरमून का अद्भुत नजारा

साल 2023 का पहला सुपरमून का अद्भुत नजारा आज देखने को मिलेगा। यह सुपरमून अन्य पूर्ण चन्द्रमा की तुलना में अधिक चमकीला होगा। धरती से इस सुपरमून की दूरी 3,61,943 किमी होगी,लिहादा साफ मौसम में बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के देखा जा सकता है। हालांकि साल 2023 में चार सुपरमून देखने का मौका मिलेगा।

वर्ष 2023 में लोगों को चार सुपरमून देखने का मौका मिलेगा, जिसमें से पहला जुलाई में यानी आज नजर आएगा। यह इस साल के अन्य फुल मून की तुलना में अधिक चमकीला और बड़ा होगा। पूर्ण चंद्रमा जिसे भारत में पूर्णिमा भी कहा जाता है, का नजारा सोमवार 3 जुलाई को नजर आएगा। इस फुलमून को देखने के लिए किसी वैज्ञानिक उपकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी,अगर मौसम साफ हो तो। आध्यात्मिक महत्व के लिहाज से भारत में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोग इस दिन को ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में मनाते हैं।

आज नजर आने वाले फुल मून को ‘बक मून’ या ‘थंडर मून’ भी कहा जाता है। दरअसल,जुलाई में आमतौर पर नर हिरणों के नए सींग निकल आते हैं इसलिए इसे बक मून भी कहते हैं। अलग-अलग जगहों पर अपनी परंपराओं के अनुसार स्थानीय लोग इसे अलग नामों से जानते हैं।

अगस्त में दिखेंगे दो सुपरमून

ज्यादातर प्रत्येक वर्ष 12 फुल मून नजर आते हैं लेकिन इस बार धरतीवासियों को 13 बार पूर्ण चंद्रमा देखने को मिल रहा है। अगस्त में दो बार सुपरमून का नजारा दिखाई देगा। साथ ही इस दौरान ‘ब्लू मून’ भी देखा जाएगा जो पृथ्वी का सबसे निकटतम चंद्रमा होगा। 2023 का चौथा और आखिरी सुपरमून 29 सितंबर को दिखाई देगा।

चन्द्रमा के निकलने या डूबने के समय में सुपरमून  सबसे बड़ा औऱ स्पष्ट दिखाई देता है। आसमान में बादल नहीं हो हैं, तो सुपरमून को बिना किसी उपकण के भी देखा जा सकता है। अन्यथा बेहतर नजारे के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया जा सकता है।