Hindi News

indianarrative

NASA के Perseverance Rover: NASA के रोवर ने सुनाया मंगल के मौसम का हाल, भेजीं लाइव तस्वीरें, आप भी देखो

NASA Mars Mission 2021

स्पेस और उससे जुड़ी चीजों के बारे में लोगों को काफी उत्सुकता रहती है। ऐसे में स्पेस एजेंसी नासा NASA भी लगातार अंतरिक्ष की तस्वीरें शेयर कर लोगों को नयी नयी जानकारी देती रहती है। हाल ही में मंगल ग्रह पर भेजे गए नासा के मार्स पर्सिवियरेंस रोवर Perseverance ने वहां की एक गजब तस्वीर खींची है।

रोवर ने पहली बार मंगल के मौसम का हाल बताया है। मंगल के जेजेरो क्रेटर में उतरे इस रोवर ने बताया कि रात के समय यहां तापमान माइनस में पहुंच जाता है। रोवर में फिट किए गए मार्स इनवायरमेंटर डॉयनमिक एनलाइजर (MEDA) प्रणाली ने 19 फरवरी को रात 10.25 बजे 30 मिनट के लिए अफने चारों ओर के तापमान का अध्यन किया है।

Perseverance रोवर के भेजे डेटा से पता चला है कि जब इस प्रणाली को एक्टिव किया गया तब बाहर का तापमान -4 फारेनडाइट (-20 डिग्री सेल्सियस) था, लेकिन 30 मिनट में ही यह घटकर -14 फारेनहाइट (-25 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया। मेडा को धूल के स्तर और छह वायुमंडलीय स्थितियों को रिकॉर्ड करने के लिए छह तरह के इनवायरमेंटर सेंसर्स के साथ डिजाइन किया गया है।

इसके साथ ही मार्स रोवर परसिवरेंस ने एक कमाल की फोटो खींची है। इसमें मंगल के आसमान में इंद्रधनुष जैसा दिखाई दे रहा है। नासा के पोस्ट करते ही यह तस्वीर वायरल हो गई। हालांकि, नासा ने साफ किया है ये कोई इंद्रधनुष नहीं हैय़ नासा ने बताया कि मंगल ग्रह के आसमान में दिखाई देने वाली ये इंद्रधनुष जैसी चीज रोवर के कैमरे में लगे लैंस की चमक है।

 

बताते चलें कि, रोवर परसिवरेंस में लगे सेंसर में सतह पर किसी भी तरह के विकिरण को मापने की क्षमता भी है। इसके अलावा इस सेंसर से मिले डेटा के जरिए मंगल पर पहले मानव मिशन से जुड़ी तैयारियों को भी अंजाम दिया जाएगा।

 

मेडा के प्रिसिपल इन्वेस्टिगेटर जोस एंटोनियो रोड्रिग्ज मैनफ्रेडी ने कहा कि हम इस रोवर की लैंडिंग के बाद से ही डेटा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमारा उपकरण सुरक्षित रूप से उतरा और अब यह डेटा भेज रहा है।