Hindi News

indianarrative

धरती से टकराएगा रहस्मय ग्रह! सौरमंडल के बाहर से आएगी तबाही, जानिए क्या बोले वैज्ञानिक

Mysterious planet will hit the earth: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है। इसी अंतरिक्ष में सौरमंडल के बाहर एक 9वें ग्रह एक्स की कल्पना की जाती है। लेकिन कुछ कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट मानते हैं कि यह 9वां ग्रह (Mysterious planet) हमारी पृथ्वी के खात्मा का कारण बन सकता है। इनका कहना है कि प्लैनेट एक्स हमारी पृथ्वी से टकरा जाएगा। प्लैनेट एक्स के नाम से जाना जाने वाला रहस्यमय खगोलपिंड कई वर्षों से प्रलय के सिद्धांत देने वालों और वैज्ञानिकों के बीच विवाद का विषय रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बात की बेहद कम संभावना है कि यह ग्रह पृथ्वी से टकरा जाए। निबिरू प्रलय के रूप में संदर्भित किए जाने वाले एक महाविनाश की भविष्यवाणी कुछ लोग करते हैं। इसमें एक विशाल रहस्यमय ग्रह पृथ्वी से टकराता है, जिससे सर्वनाश हो जाता है। हालांकि कई लोग इस रहस्यमय प्लैनेट एक्स के अस्तित्व को ही पूरी तरह से नकारते हैं।

किंवदंती के मुताबिक यह शुरुआती सौर मंडल से टकराया और फिर से गायब होने से पहले एस्टेरॉयड बेल्ट और पृथ्वी का निर्माण किया। एस्टन यूनिवर्सिटी में विज्ञान के विजिटिंग भौतिकी प्रोफेसर रॉबर्ट मैथ्यूज ने 2018 में निबिरू से जुड़े भय का संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट विश्लेषण किया था। बीबीसी साइंस फोकस मैग्जीन में लिखते हुए उन्होंने कहा, ‘यह सच है कि सौर मंडल से दूर विफल तारे छिपे हुए हैं, जिन्हें भूरे रंग के बौने के रूप में जाना जाता है। यह मुश्किल से बृहस्पति ग्रह से बड़े हैं।’

दुनिया खत्म होने की हुई थी भविष्यवाणी

उन्होंने आगे लिखा, ‘हालांकि इनमें से किसी के साथ एक विनाशकारी मुठभेड़ की संभावना बेहद कम है।’ लेखिका नैन्सी लीडर ने 1995 में दावा किया था कि एलियन ने उनसे संपर्क किया है। उनके मन में पहली बार यह विचार आया था कि निबिरू पृथ्वी से टकरा सकता है। उन्होंने और उनके फॉलोवर्स ने दावा किया था कि दुनिया 2003 में खत्म हो जाएगी। जब 2003 में प्रलय नहीं आया तो तारीखों को और आगे बढ़ा दिया गया। इसे 21 जून 2020 कर दिया गया। हालांकि यह तारीख भी बिना किसी हादसे के निकल गई।

यह भी पढ़ें: NASA का Dart Mission सफल, भारी तबाही से बच जाएगी पृथ्वी- देखें सारी जानकारी