Hindi News

indianarrative

NASA के रोवर पर्सिविरेंस ने पकड़ ली लालग्रह के ‘दिल की धड़कन’, मंगल पर जल्द बनेंगी इंसानी बस्तियां

NASA Rover Perseverance ने भेजी मंगल के दिल की धड़कन की आवाजें

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के Perseverance रोवर ने अपने माइक्रोफोन में रिकॉर्ड कीहुई कुछ आवाजें धरती पर भेजी हैं। इन आवाजों में कुछ आवाजें तो बिल्कुल ऐसी हैं जैसे दिल की धड़कनों की आवाज होती है। कुछ लोगों कहा है कि यह‘मंगल के दिल की धड़कनें’हैं। दरअसल, रोवर में लगेकैमरे के माइक्रोफोन ने लेजर स्ट्राइक्स की आवाज को रिकॉर्ड किया है। जो बिल्कुल दिल की धड़कनों की तरह सुनाई दे रही हैं। इस रोवर में 23कैमरे और 2माइक्रोफोन लगे हैं जो धरती पर मिशन कंट्रोल को डेटा भेजेंगे। इसके आधार पर वहां जीवन की खोज की जाएगी।

पहले ऑडियो में रोवर ने लाल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की आवाज सुनाई दे रही है। इसे रोवर के SuperCam माइक्रोफोन ने रिकॉर्ड किया है। यह माइक इसके मास्ट के ऊपर लगा है। जब यह आवाज रिकॉर्ड हुई तो मास्ट नीचे था, इसलिए आवाज धीमी सुनाई दे रही है।

 

दूसरी आवाज लेजर स्ट्राइक्स की है। दिल की धड़कन जैसी एक ताल में सुनाई दे रही आवाज में अलग-अलग तीव्रता है। इसके आधार पर रिसर्चर यह पता लगाएंगे कि लेजर जिस चट्टान से टकरा रही है उसकी बनावट कैसी है।

Perseverance में 23 कैमरे और 2 माइक्रोफोन लगे हैं। इसके मास्ट में लगा मास्टकैम-Z ऐसे टार्गेट्स पर जूम करेगा जहां वैज्ञानिक दृष्टि से रोचक खोज की संभावना हो। मिशन की साइंस टीम Perseverance के SuperCam को इस टार्गेट पर लेजर फायर करने की कमांड देगी जिससे एक प्लाज्मा क्लाउड जनरेट होगा। इसके अनैलेसिस से टार्गेट की केमिकल बनावट को समझा जा सकेगा। अगर इसमें कुछ जरूरी मिला तो रोवर की रोबॉटिक आर्म आगे का काम करेगी।

इस हाई-रेजॉलूशन तस्वीर में रोवर में लगे 6बड़े पहियों में से एक देखा जा सकता है। यह तस्वीर भी रोवर के कलर कैमरा Hazard Camera से ली गई है। Perseverance का सबसे खास फीचर है इसका सैंपल कैशिंग सिस्टम। मोटर, प्लैनेटरी गियरबॉक्स और सेंसर से बना यह क्लीन और कॉम्प्लेक्स मकैनिज्म पूरे मिशन की सफलता की अहम कड़ी है। मंगल पर मिले सैंपल्स को इसकी मदद से इकट्ठा करने के बाद सैंपल ट्यूब में डिपॉजिट कर दिया जाएगा। भविष्य में जब धरती से मिशन मंगल पर जाएंगे तो इससे ये सैंपल निकालकर वापस धरती पर लाएंगे। यहां इन्हें स्टडी किया जाएगा।

Perseverance को Jezero Crater पर उतारा गया है जहां दो साल तक वह जीवन के निशान तलाशेगा। NASA के मुताबिक Perseverance के लिए ही जजेरो क्रेटर सबसे सही जगह है और वहां एक्सपेरिमेंट किए जा सकते हैं। जेजेरो एक सूखी हुई प्राचीन झील का तल है। मंगल पर यह सबसे पुराना और सबसे रोचक स्थान है। भले ही आज यह झील सूख चुकी हो, उम्मीद की जा रही है कि झील के तले में या किनारे सेडिमेंट में कार्बोनेटेड मिनरल्स मिल सकते हैं। धरती पर जीवाश्म इन्हीं में मिलते हैं, इसलिए हो सकता है कि ये मंगल के इतिहास की परतें भी खोल सकेंगे।