Hindi News

indianarrative

NASA की वैज्ञानिक ने एलियन्स को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, पृथ्वी के अलावा इस ग्रह पर भी रह रहे इंसानी लोग!

courtesy google

अक्सर आप और हम टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में एलियन क देखते हैं। लेकिन क्या असल में एलियन होते हैं?, इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जवाब नहीं आया हैं। एलियन्स के अस्तित्व को लेकर छिड़ी इस जंग के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें नासा की एक वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को नासा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by NASA (@nasa)

यह भी पढ़ें- मॉडर्न बहू की करतूत, कामवाली रखने के लिए कहा तो सास को मारे दे-दनादन थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

वीडियो में सवाल किया गया है कि क्या वाकई में एलियन होते हैं। इस सवाल के जवाब में नासा वैज्ञानिक डॉ. लिंडसे हेस कहती हैं कि यह वाकई में बहुत रोचक सवाल है। वैज्ञानिक भी लंबे समय से यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है। हालांकि, वह आगे कहती हैं कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इसका पता लगाने के लिए मंगल ग्रह पर पांच रोवर्स व चार लैंडर्स भेजे हैं।

यह भी पढ़ें- SAIL Recruitment 2021: 'पहले आओ पहले पाओ', 12वीं पास वालों की यहां बिना इंटरव्यू के हो रही सीधी भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

ये रोवर्स व लैंडर्स हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस हैं, जो मंगल ग्रह का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बावजूद हम सिर्फ मंगल के एक हिस्से का ही पता लगा पाए हैं। इसलिए हम नहीं कह सकते कि एलियन होते हैं या नहीं। आपको बता दें कि अमेरिकन अंतरिक्ष यात्री कार्ल सागन ने लिखा था कि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है, यह अनंत है। अगर इस ब्रह्मांड में सिर्फ हम हैं तो यह बर्बादी है। हालांकि, नासा वैज्ञानिक डॉ. लिंडसे वादा करती हैं कि हम इसका पता लगाकर रहेंगे कि धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है कि नहीं।