Hindi News

indianarrative

SpaceX Inspiration4: धरती पर लौटे चारों शौकिया एस्ट्रोनॉट्स, देखें यान की लैंडिंग का रोमांचक वीडियो

SpaceX Inspiration

स्पेसएक्स का इंस्पिरेशन-4 मिशन अब आधिकारिक तौर पर सफल हो गया है। इस मिशन में अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए चार आम नागरिकों को शामिल किया गया था। इन चार नागरिकों के साथ SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाए। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट  ‘रेसिलिएंस’ अमेरिका में फ्लोरिडा के तट पर अटलांटिक महासागर में लगभग 7:07 बजे ईडीटी (लगभग 4:37 बजे आईएसटी) लैंड हुआ।

स्पेसएक्स ने सफल टेक ऑफ के बाद सफल लैंडिंग कराकर एक इतिहास रच दिया है। इस मिशन ने मानव अंतरिक्ष यान के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है और शायद इसने स्पेस टूरिज्म का दरवाजा खोल दिया है। 15 सितंबर को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में नासा के पैड 39 ए से इस मिशन को लॉन्च किया गया था। इस मिशन की अगुवाई कर रहे 37 साल के jared Isaacman ने की। saacman इंटीग्रेटेड पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनी Shift4Payments के सीईओ होने के साथ साथ ही एक एक ट्रेंड पायलट भी हैं। Isaacman ने St Jude Children's Research Hospital के लिए चैरिटी जुटाने के उद्देश्य से इस स्पेस फ़्लाइट को खरीदा था।

स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अंतरिक्ष यान की लैंडिंग की एक क्लिप पोस्ट की और जिसके कैप्शन में लिखा है- पृथ्वी पर आपका स्वागत है है इंस्पिरेशन-4। स्पेसएक्स मिशन कंट्रोलर ने समुद्र में यान की लैंडिंग के बाद कहा कि स्पेसएक्स की ओर से पृथ्वी ग्रह पर आपका स्वागत है। आपके मिशन ने दुनिया को दिखाया है कि अंतरिक्ष हम सभी के लिए है। वहीं, इस अंतरिक्ष यात्रा को स्पॉन्सर करने वाले 38 वर्षीय अरबपति जारेड इसाकमैन ने जवाब में कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद, स्पेसएक्स।

 

 

अंतरिक्ष की यात्रा पर चार लोग गए। जारेड इसाकमैन इस स्पेसफ्लाइट के मिशन कमांडर थे। बाकी के तीन लोगों को उन्होंने खुद के प्रतियोगिता के तहत चुना था। इस मिशन में Isaacman के साथ, हेली आर्सीनॉक्स, सियान प्रॉक्टर और क्रिस सेम्ब्रोस्की भी शामिल थे। 29 साल की हेली आर्सीनॉक्स एक बोन कैन्सर सरवाईवर हैं और उन्हें इस मिशन में चैरिटी अभियान को रिप्रेज़ेंट करने के लिए चुना गया था। जबकि प्रॉक्टर और क्रिस सेम्ब्रोस्की एक ग्लोबल कांटेस्ट को जीतकर इस मिशन का हिस्सा बनें थे। स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल को समुद्र से क्रेन के जरिये किनारे पर ले जाया गया।