Hindi News

indianarrative

पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी! ज्ञानिकों ने जिंदा किया 48,500 साल पुराना जॉम्बी वायरस

वैज्ञानिकों ने किया हज़ारों साल पुराने वायरस को जिंदा

Zombie Virus: मिट्टी की पार्ट के नीचे जमी बर्फ और मिट्टी को पर्माफ्रॉस्ट कहते हैं। दरअसल, आर्कटिक का गर्म तापमान क्षेत्र में मौजूद पर्माफ्रॉस्ट को पिघला रहा है। इन्हीं के पिघलने से हजारों वर्षों से सोए हुए जानलेवा वायरस के जागने का खतरा है। ये इंसान व जानवर दोनों के लिए ही बेहद डेंजरस है। वैज्ञानिकों ने अब एक 48 हजार साल पुराना वायरस खोजा है। पर्माफ्रॉस्ट किसी टाइम कैप्सूल की तरह होते हैं, जिसमें हजारों साल पुराने जीवों के शव और वायरस बचे हुए रह सकते हैं। पृथ्वी की बाकी जगहों के मुकाबले आर्कटिक चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है, जिससे पर्माफ्रॉस्ट पिघल रहे हैं। वैज्ञानिक मान कर चल रहे हैं कि इनमें जमे हुए वायरस फिर से जिंदा हो जाते हैं तो लोगों की सेहत के लिए जोखिम पैदा हो जाएगा।

वैज्ञानिक किम्बरली माइनर का कहना है पर्माफ्रॉस्ट के साथ बहुत सी चीजें तेजी से बदल रही हैं, जो चिंता का विषय है। हमारे लिए जरूरी है कि हम इन्हें जमाए रखें। पर्माफ्रॉस्ट में उत्तरी गोलार्ध का पांचवां हिस्सा शामिल है। इस बर्फ में जमे वायरस का पता लगाने के लिए फ्रांस के ऐक्स-मार्सिले यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में जीनोमिक्स के प्रोफेसर जीन मिशेल क्लेवेरी ने साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट के लिए पृथ्वी के नमूनों का सैंपल लिया है।

ये भी पढ़े: अमेरिका से भिड़ेगा चीन, छिड़ेगा अंतरिक्ष युद्ध, चोरी-चोरी नजर रख रहा ड्रैगन

2003 में खोजा वायरस

इसी साल के शुरू में उन्होंने पहला वायरस खोजा था। इस वायरस के आकार के कारण उन्होंने इसे ‘जायंट वायरस’ नाम दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे देखने के लिए एक सामान्य लाइट माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है। प्रोफेसर जीन के काम ने रूसी वैज्ञानिकों की एक टीम को भी इंसपायर किया, जिन्होंने 2012 में एक 30 हजार साल पुराना वायरस खोजा। 2014 में जीन ने फिर एक 30 हजार साल पुराने वायरस को खोजा और लैब में उसे जिंदा किया।

48.5 हजार साल पुराना वायरस खोजा

18 फरवरी को जर्नल वायरस में छपे अपने लेटेस्ट शोध में क्लेवेरी और उनकी टीम ने कई वायरस को फिर जिंदा किया, जो अमीबा कोशिकाओं को इनफेक्ट कर सकते हैं। पांच नए वायरस को उन्होंने खोजा है, जिनमें से सबसे पुराना 48,500 साल पहले का है, जो मिट्टी के नीचे मिला। मिट्टी की रेडियो कार्बन डेटिंग के आधार पर इनकी उम्र का पता चला। वहीं सबसे कम उम्र का वायरस 27,000 साल पुराना है, जो एक वुली मैमथ के अवशेषों के कोट में पाए गए थे। क्लेवेरी ने कहा कि अमीबा को संक्रमित करने वाले ये वायरस बड़ी समस्या का संकेत है।