Hindi News

indianarrative

पीटी उषा को उड़न परी बनाने वाले कोच ओएम नांबियार का निधन, याद कर भावुक हुआ खेल जगत

पीटी उषा के कोच ओएम नांबियार का निधन हो गया है

देश के पहली जानी-मानी महिला एथलीट पीटी उषा के कोच ओएम नांबियार का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। नांबियार के परिवार में उनकी पत्नी लीला, तीन पुत्र और एक पुत्री है। अपने कोच के निधन पर पीटी उषा ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि आपकी खाली जगह को कभी भरा नहीं जा सकेगा। 

 

उषा ने कोल्लम में 1978 में जूनियर्स की अंतर-राज्यीय प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल सहित छह मेडल जीते। नांबियार के मार्गदर्शन में इसके बाद उषा ने 1979 के राष्ट्रीय खेलों और 1980 की राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड बनाए। हालांकि ओलिंपिक में उषा के मेडल न जीतने पर वह काफी निराश थे।

पीटी उषा ने बताया कि उनती तबीयत खराब थी और 10 दिन पहले भी दिल का दौरा पड़ा था। उषा ने कहा कि ये मेरे लिए बहुत बड़ी छति है वह मेरे लिए पिता समान थे और यदि वह नहीं होते तो मैं इतनी उपलब्धियां हासिल नहीं कर पाती। बता दें कि ओपी नंबियार की कोचिंग में ही पीटी उषा देश की शीर्ष एथलीट बनीं। 1985 में जब पहली बार द्रोणाचार्य अवॉर्ड शुरू किया गया था, तब नंबियार और दो अन्य कोचों को इससे सम्मानित किया गया था। उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए 2021 यानी इसी साल पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।