Hindi News

indianarrative

U-19 World Cup 2022: BCCI ने कर दिया टीम इंडिया का ऐलान, यश ढुल होंगे टीम के कप्तान

U-19 World Cup 2022

BCCI ने रविवार को 14जनवरी से शुरू होने वाले अंडर-19वर्ल्ड कप के लिए 17सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। अंडर-19विश्व कप वेस्टइंडीज में होने वाला है। टूर्नामेंट के 14वें संस्करण में 16टीमें वर्ल्ड कप में उतरेंगी। टूर्नामेंट में कुल 48मैच खेले जाएंगे। दिल्ली के बल्लेबाज यश ढल को टीम का कप्तान बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के एसके रशीद को उपकप्तान बनाया गया है।

चयनकर्ताओं ने पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी वर्ल्ड कप में भेजने का फैसला किया है। ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय और पीएम सिंह राठौर स्टैंडबॉय के तौर पर टीम के साथ जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुयाना में करेगा और उसके बाद वह त्रिनिदाद और टोबैगो में 19और 22जनवरी को आयरलैंड और युगांडा से भिड़ेगा।

टीम इंडिया चार बार अंडर-19वर्ल्ड कप जीत चुकी है। अंडर-19वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इतिहास शानदार है। साल 2000में भारत ने श्रीलंका, 2008में मलेशिया, 2012में ऑस्ट्रेलिया और 2018में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। चार बार चैम्पियन बनने के अलावा भारतीय टीम 3बार रनर-अप भी रह चुकी है।

अंडर-19वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला मैच: 15जनवरी VS साउथ अफ्रीका

दूसरा मैच: 19जनवरी VS आयरलैंड

तीसरा मैच: 22जनवरी VS यूगांडा

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Auction का अभी करना होगा और इंतजार, इस नई फ्रेंचाइजी के चक्कर में तारीखों में हुआ बदलाव