Hindi News

indianarrative

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर बनेगी बायोपिक

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर बनेगी बायोपिक

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर बायोपिक फिल्म बनेगी। वर्ष 1975 विश्व कप विजेता हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य रहे अशोक कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनके पिता मेजर ध्यानचंद के जीवन पर बायोपिक बनेगी। मेजर ध्यान चंद के जीवन पर बायोपिक बनाने को लेकर 2012 में भी उनके पुत्र अशोक कुमार से संपर्क किया गया था। फिल्म पर हस्ताक्षर होने के बावजूद कुछ कारणों से फिल्म नहीं बन पाई थी।

<a href="https://hindi.indianarrative.com/khel/major-dhyanchand-khiladiyon-ke-liye-virast-chhod-kar-gaye-11210.html">मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों के लिए विरासत छोड़ कर गए</a>

लेकिन अब रॉनी स्क्रूवाला की RSVP Movies ने घोषणा की है कि वे ध्यानचंद के जीवन पर बायोपिक बनाएंगे। प्रेमनाथ राजगोपालन के साथ सह-निर्माता के रूप में हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए रोनी स्क्रूवाला और 'डेढ़ इश्कियां' डायरेक्टर अभिषेक चौबे फिर से साथ में काम कर रहे हैं।

अशोक कुमार ने कहा, "जब मैं भोपाल में अपने कोचिंग असाइनमेंट पर था, तो रोहित वैद ने मुझे अपने पिता पर एक फिल्म बनाने की इच्छा के साथ संपर्क किया। मैं उनसे ऐशबाग स्टेडियम में पहली बार मिला था। मैंने अपने परिवार से बात की और वे खुश थे कि ध्यानचंद के जीवन पर फिल्म बनेगी।" कुछ मीडिया रिपोटरें में दावा किया गया था कि अभिनेता रणवीर कपूर ध्यानचंद की भूमिका निभाएंगे।

अशोक ने कहा, "फिर, 2017 या 2018 के आसपास वैद ने निर्माता अशोक ठकेरिया को फिल्म के अधिकार बेचे और फिर परिवर्तनों के साथ एक नया अनुबंध किया गया। इसके बाद आगे कुछ नहीं हुआ। कास्टिंग को अंतिम रूप नहीं दिया गया था और मुझे बताया गया था कि स्टूडियो उपलब्ध नहीं थे। नए अनुबंध के अनुसार, फिल्म को इस अक्टूबर-नवंबर तक आनी थी। लेकिन इस साल की शुरुआत के बाद से कोविड ने सब कुछ रोक दिया है और इसने इस परियोजना में और देरी की। मुझे अनुबंध अवधि एक साल बढ़ाने के लिए कहा गया था और मैंने ऐसा किया।".