Hindi News

indianarrative

IPL 2021 Auction: क्रिस मॉरिस ने रचा इतिहास, युवी को पछाड़ बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

chris morris

आईपीएल 2021 के ऑक्शन में पैसों की बरसात हुई है। चेन्नई  में दुनियाभर के 298 क्रिकेटरों पर सभी 8 फ्रेंचाइजी बोली लगा रही हैं। ऑक्शन के लिए एक हजार से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया था। इनमें से केवल 292 खिलाड़ियों को ही फाइनल लिस्ट में जगह मिली। साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने तो इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और जाय रिचर्डसन पर भी जमकर पैसों की बरसात हुई है। मैक्सवेल को कोहली के टीम आरसीबी ने 14.24 करोड़ में खरीदा। क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था।

कुछ और खिलाडियों की बात करें हरभजन सिंह को केकेआर ने 2 करोड़ में खरीदा है। जेम्स नीशम को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा तो वहीं टॉम करन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा है। नीलामी के आखिर में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया। मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस पर अर्जुन को खरीद लिया। अपने पिता सचिन के बाद अब एक अर्जुन भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे।