Hindi News

indianarrative

CWG 2022, Day 2 Schedule: Mirabai के दम से भारत की झोली में आ सकता है मेडल- ये बड़े सितारे भी दिखाएंगे अपना जलवा

CWG 2022, Day 2 Schedule: Mirabai के दम से भारत की झोली में आ सकता है मेडल

Commonwealth Games 2022: खेलों का महाकुंभ यानी कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो चुकी है और इसका आज दूसरा दिन है। दूसरा दिन भी एक्शन से भरपूर होने वाला है। क्योंकि, वेटलिफ्टिंग से लेकर एथलेटिक्स और टेबल टेनिस तक में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। इसके साथ ही बॉक्सिंग के लिहाज से भी भारत के लिए खास आज खास दिन हैं। 30 जुलाई को भारत के 12 बॉक्सर रिंग में उतरेंगे और अभियान की शुरुआत करेंगे। इन खिलाड़ियों में टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन, वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन, और स्टार बॉक्सर अमित पंघाल भी शामिल हैं। ऐसे में भारत को इनसे मेडल की उम्मीदें काफी ज्यादा है।

दूसरे दिन भारत की झोली में पदक के आने का आसार इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि, आज मरीबाई चानू समेत 3 वेटलिफ्टर अपना दम दिखाएंगे। मीराबाई चानू पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने उतरेंगी। वो 55 किग्रा वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। उनके अलावा संकेत महादेव और सी रिशिकांता सिंह पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में मेडल के लिए उतरेंगे। उधर हॉखी के लीग राउंड में भी भारतीय महिला टीम वेल्स का सामना करेगी। स्क्वाश में देश के बड़े स्टार खिलाड़ी जोश्ना चिनप्पा और सौरव घोषाल सिंगल वर्ग में चुनौती पेश करने उतरेंगे।

दूसरे दिन का शेड्यूल

लॉन बॉल्स

पुरुष ट्रिप्लस: भारत बनाम माल्टा

जिमनास्टिक्स

महिला टीम और व्यक्तिगत: दोपहर 1:30 बजे से शाम साढ़े 4 बजे

एथलेटिक्स

मैराथन: नतिंदर रावत- 11:00AM

बॉक्सिंग (04:30PM से शुरू)

अमित पंघाल: पुरुष (51 किग्रा)

मोहम्मद हुसामुद्दीन: पुरुष (57 किग्रा)

शिव थापा: पुरुष (63.5 किग्रा)

रोहित टोकस: पुरुष (67 किग्रा)

सुमित कुंडू: पुरुष (75 किग्रा)

आशीष चौधरी: पुरुष (80 किग्रा)

संजीत कुमार: पुरुष (92 किग्रा)

सागर अहलावत: पुरुष (92+किग्रा)

नीतू घनघास: महिला (48 किग्रा)

निकहत ज़रीन: महिला (50 किग्रा)

जैस्मीन लैंबोरिया: महिला (60 किग्रा)

लवलीना बोरगोहेन: महिला (70 किग्रा)

हॉकी

महिला टीम- भारत बनाम वेल्स: 11:30PM

वेटलिफ्टिंग

मीराबाई चानू- महिला 55 किग्रा- 11:30PM

संकेत महादेव- पुरुष 55 किग्रा: दोपहर 1:30PM

सी रिशिकांता सिंह- पुरुष 55 किग्रा: दोपहर 1:30PM

टेबल टेनिस

पुरुष टीम इवेंट: तीसरा राउंड- भारत बनाम नॉर्थ आयरलैंड- 04:15PM

महिला टीम इवेंट: तीसरा राउंड: भारत बनाम गयाना- 02:00PM

स्क्वाश

महिला सिंगल्स- राउंड ऑफ 32: जोश्ना चिनप्पा, सुनयना- 5:45PM

पुरुष सिंगल्स- राउंड ऑप 32: रमित टंडन, सौरव घोषाल- 05:00PM

टेबल टेनिस

पुरुष टीम इवेंट: तीसरा राउंड

महिला टीम इवेंट: तीसरा राउंड

बैडमिंटन

मिक्स्ड टीम इवेंट: भारत बनाम श्रीलंका (1:30 PM)