Hindi News

indianarrative

Cyclone Tauktae से वानखेड़े हुआ तबाह, मंजर देखकर घबरा गए कोच रवि शास्त्री

Cyclone Tauktae से वानखेड़े तबाह

चक्रवात तूफान तौकते ने देश के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। तूफान ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तौकते तूफान ने 90 किलो प्रतिघंटे की रफ्तार से दस्तक दी। उसने मुंबई और आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मचाई। कई इलाकों में पानी भर गया, तो कई मकान ढह गए। कई घरों की छतें भी यह तूफान उड़ा ले गया। तौकते की मचाई तबाही का खौफनाक मंजर देखने के बाद हर कोई हिल गया। इस तूफान ने लोगों के घर उजाड़े, उनके जान, माल को नुकसान पहुंचाया तो साथ ही क्रिकेट को भी नुकसान पहुंचाया।

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का सिर भी ताउते तूफान की ताकत देख चकराता दिखा। ताैकते जब मुंबई को तबाह और बर्बाद कर रहा था, उस वक्त रवि शास्त्री ट्विटर पर उसके जोर का वर्णन अपने शब्दों में कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि, 'तूफान तो तूफान होता है बहुत खतरनाक था। ये अब भी जारी है। हमारे फिंगर क्रॉस हैं, इस उम्मीद के साथ कि तूफ़ान ज्यादा तबाही न मचाए।'

 

रवि शास्त्री बेशक ताैकते से ज्यादा तबाही की उम्मीद न कर रहे हों। लेकिन मुंबई से गुजरात का रुख करते करते उसने वानखेड़े स्टेडियम को नुकसान पहुंचा ही दिया। ताउते तूफान ने वानखेड़े की 16 फीट की साइटस्क्रीन को तहस-नहस कर डाला। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने को बताया कि “नॉर्थ स्टैंड पर लगी साइट स्क्रीन को तूफान से नुकसान हुआ है। हवा के तेज दबाव से वो गिर गई है। हालांकि ये साइटस्क्रीन 2011 वर्ल्ड कप के दौरान भी गिरी थी। ऐसे में ये कोई बड़ी बात नहीं है। ”