Hindi News

indianarrative

रांची में चेरी के साथ चीयर्स करते नजर आए धोनी, कैप्शन में दे डाली धमकी

रांची में चेरी के साथ चीयर्स करते नजर आए धोनी, कैप्शन में दे डाली धमकी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल फुर्सत के पल बिता रहे हैं। धोनी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धोनी ने संन्यास लेने के बाद रांची में खेती करना शुरु कर दिया है। वो अपने फॉर्म में जैविक खेती करते हैं। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपने फॉर्म से स्ट्रॉबरी तोड़कर खाते दिख रहे हैं। धोनी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मैं अगर यहां आता रहा तो मॉर्केट में जाने के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगा।

हाल ही में धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ दुबई से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। धोनी दुबई में आईपीएल खेलने के बाद स्वदेश लौटे और फिर कुछ दिन बाद ही फैमिली के साथ छुट्टी मनाने दुबई चले गए। 15 अगस्त को अपने संन्यास की घोषणा के बाद यह धोनी की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट है।.