Hindi News

indianarrative

आज मैच गुरू vs चेला, रवि शास्त्री ने कहा मजा आएगा, स्टंप माइक जरूर सुनना

Ravi Shastri Says Do Listen To Stump Mike

IPL में आज दो विकेटकीपर कप्तान आमने-सामने होंगे। भारतीय क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे ऋषभ पंत पहली बार बाईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस सीजन का पहला मुकाबला दिल्ली तीन बार की चैंपियन चेन्चई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी। सुपरकिंग्स की कमान एमएस धोनी के हाथ में है। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस मैच में होने लासे मुकाबले के रोमांच पर अपनी बात कही है।

श्रेयस अय्यर कंधे की चोट की वजह से इस साल के आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं और इसी वजह से ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई है। शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा, 'गुरु बनाम चेला। बहुत मजा आएगा आज। स्टंप माइक सुनिएगा जरूर।

 

घोनी स्टंप के पीछे अपने मजेदार कमेंट्स के लिए काफी मशहूर रहे हैं और पंत भी इसमें पीछ नहीं हैं। वह लगातार स्टंप माइक पर बोलते रहते हैं और अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हैं। इससे दर्शकों का काफी मनोरंजन भी होता है।

 

महेंद्र सिंह धोनी के साथ टॉस के लिए पहली बार मैदान पर जाने के लिए ऋषभ पंत ने बहुत खास बताया था। उन्होंने कहा था कि, मैंने उनसे (धोनी) बहुत कुछ सीखा है और उनसे काफी अनुभव हासिल किया है। उम्मीद है कि मैं अपना अनुभव उनके खिलाफ ही मैदान पर इस्तेमाल कर पाऊंगा और हम यह मैच जीत जाएंगे।