Hindi News

indianarrative

धोनी के घर फिर आने वाली है ‘खुशी’! बुजुर्ग प्रशंसक बोली ‘बेटे का नाम रोशन रखना’

धोनी बुजुर्ग फैन से मिलते हुए

भारत के पूर्व कप्तान महेद्र सिंह धोनी भले ही अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नहीं दिखते हों, लेकिन उनके फैंस अभी भी कम नहीं हुए हैं। धोनी आज भी देश में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले क्रिकेटर हैं। इसका ताजातरीन नमूना देखने को मिला जब एक बुजुर्ग महिला न केवल उनसे मिलने के लिए पहुंची बल्कि उन्हें आशीर्वाद और सलाह भी दे दिए। अपने बुजुर्ग चाहने वाली के साथ धोनी बड़ी ही सादगी से पेश आए।

इस दौरान धोनी को बुजुर्ग महिला ने सलाह दी कि अगर बेटा होगा तो उसका नाम रोशन ही रखना। वह दुनियाभर में आपका नाम रोशन करेगा। दरअसल, बताया जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान मुंबई में एक शूट में बिजी थे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए एक बुजुर्ग महिला वहां पहुंची। महिला ने धोनी से बात करते हुए बताया कि उसके पास 5 हजार वग फीट की दुकान और मकान हैं। उन्होंने कहा कि मेरे 5 बेटे हैं और अब मैं अपने पोतों के साथ समय बिताती हूं। इस पर धोनी ने जवाब दिया कि यही सबसे अच्छा समय है। आप पोते-पोतियों के साथ समय बिता सकती हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने धोनी से पूछ लिया कि तुम्हारे कितने बच्चे हैं? इस पर धोनी जवाब देते हैं- एक है। महिला फैन पूछती है कि बेटा है? तो धोनी बताते हैं कि नहीं बेटी है।

आपको बता दें कि धोनी ने 2020 में 15 अगस्त को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल-14 में उनके फैन एक बार फिर उन्हें मैदान पर खेलते देख सकेंगे।