Hindi News

indianarrative

Euro 2020: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रच दिया इतिहास, हंगरी के खिलाफ तोड़े यूरो के खास रिकॉर्ड

Cristiano Ronaldo

यूरो कप 2020 (UEFA Euro 2020) के अपने पहले ग्रुप मैच में मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल ने हंगरी (Portugal vs Hungary) को 3-0 से हरा दिया। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 0-0 से बराबरी पर थीं। बाद में रोनाल्डो ने टीम के लिए दो जोरदार गोल दागते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। टीम के लिए सबसे पहला गोल 84वें मिनट में राफेल गुरेरा ने किया और पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद रोनाल्डो ने 5 मिनट के भीतर दो गोल दागे।

रोनाल्डो ने इस मैच खास रिकॉर्ड बना लिया है। इस मैच में उतरने के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच यूरो कप का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले कई खिलाड़ी अधिकतम 4 बार यूरो में खेल सके हैं। इतना ही नहीं, रोनाल्डो सभी पांच टूर्नामेंटों में गोल करने वाले भी अकेले खिलाड़ी हैं। दो गोल के साथ ही रोनाल्डो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले फ्रांस के माइलक प्लातिनी और खुद रोनाल्डो संयुक्त रूप से 9-9 गोल के साथ टॉप पर थे।  रोनाल्डो के अब सबसे ज्यादा 11 गोल हो गए हैं।

इसके अलावा रोनाल्डो ने टूर्नामेंट के इतिहास में एक ही मैच में दो गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिला़ड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 36 साल और 130 दिन के रोनाल्डो ने स्वीडन के आंद्रेई शेवचेंको का 2012 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ा, जब शेवचेंको ने 35 साल, 256 दिन की उम्र में यूक्रेन के खिलाफ दो गोल किए थे। गोल से अलग पुर्तगाल के कप्तान यूरोपियन चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी हो गए हैं। उन्होंने अभी तक यूरो कप में 12 मैच जीते हैं।