Hindi News

indianarrative

‘दिमाग हुआ खराब’ तो भारतीय लड़की ने संभाला, ठीक होते ही ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज ने उसी से कर ली शादी

विनी मेलबर्न स्थित फार्मासिस्ट हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भारत के माहौल में काफी घूलमिल गए हैं। कई खिलाड़ियों ने तो भारत में ही शादी की। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल जाने-माने नाम हैं। वह काफी दिनों से आईपीएल में खेल रहे हैं। मैक्सवेल का भारत से खास रिश्ता है। उन्होंने भारत की एक लड़की से शादी की है। इस लड़की ने मैक्सवेल का बुरे समय में खूब साथ दिया। मैक्सवेल ने जिस भारतीय मूल की लड़की से सगाई की है उसका नाम है विनी रमन हैं।

विनी मेलबर्न स्थित फार्मासिस्ट हैं। वह दक्षिण भारतीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने मेडिकल साइंस की पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह दोनों एक कार्यक्रम में मिले थे और तब से इन दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था। अगस्त 2017 में हालांकि इन दोनों की प्रेम कहानी सामने आई थी जब विनी ने मैक्सवेल के साथ अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला था। सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के सामने आने के बाद मैक्सवेल और विनी ने तीन साल बाद यानी 26 फरवरी 2020 को सगाई की। यह सगाई पूरी तरह से भारतीय रिती रिवाजों के तहत हुई थी और दोनों ने भारतीय परिधान पहने थे। दोनों ने हालांकि अभी तक शादी नहीं की है।

विनी ने मुश्किल समय में मैक्सवेल का साथ दिया है। मैक्सवेल ने हाल ही में मानसिक तनाव के कारण क्रिकेट से ब्रेक लिया था। यह विनी ही थी जिन्होंने मैक्सवेल को इस बात से अवगत कराया और फिर पूरी तरह से ठीक होने में उनका साथ दिया। मैक्सवेल ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। मैक्सवेल ने कहा था, "यह मेरी पार्टनर थी जिन्होंने मुझे सलाह दी थी कि मुझे किसी से बात करनी चाहिए। सबसे पहले उन्होंने ही नोटिस किया था मुझे कुछ परेशानी है। एक बार जब मैंने शुरुआती बातचीत की तो मेरे कंधों पर से बोझ कम हुआ था। शुरुआती कुछ सप्ताह में मुझे मूडस्विंग होते थे, मेरी गर्लफ्रेंड के लिए यह आसान नहीं था।"