Hindi News

indianarrative

Harbhajan Singh के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्‍म

COURTESY- GOOGLE

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। हरभजन की पत्नी गीता ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। फिर से मां-बाप बने हरभजन सिंह और गीता बसरा ने अपनी ये खुशी फैंस संग शेयर की। हरभजन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी पत्नी ओर बेटा दोनों स्वस्थ है। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा- 'हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। सभी को शुक्रिया।'  इस खबर को पढ़कर फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे है।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा का पहला बच्चा भी है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। हाल ही में गीता बरसा ने बेबी शॉवर की पार्टी रखी थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल पर शेयर की। इन तस्वीरों में गीता ब्लू ड्रेस में नजर आई। उनके चेहरे पर खुशी और बेबी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि गीता बसरा मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है। गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गीता वहीं पली बढ़ीं और फिर भारत आ गईं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

भारत आने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में किस्मत अजमाई। मुंबई के किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। जिसके बाद बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। पहली फिल्म में वो इमरान हाशमी के साथ नजर आईं थीं। फिल्म का नाम था 'दिल दे दिया है'، गीता बसरा बॉलीवुड में आने से पहले एक बेहतरीन मॉडल रह चुकी है। लेकिन  हरभजन से शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से बिल्कुल दूरी बना ली। अब न वो किसी इवेंट में नजर आती हैं, न किसी अवॉर्ड फंक्शन में, ना पार्टी और फिल्मों में। गीता अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही है।