Hindi News

indianarrative

CSK ने धोनी की शेयर की ऐसी तस्वीर की मच गया बवाल, लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल

MS Dhoni

धोनी फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी शिमला में परिवार के साथ हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स पेज पर शेयर की गई। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लोग धोनी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आखिर मामला क्या है पूरा ये बताते हैं आपको।

 

इस फोटो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। इसमें वो एक लड़की के पलैंक के पास खड़े हैं। उसपर लिखा है‘PLANT TREES SAVE FORESTS’, इस फोटो का कैप्शन पेज ने दिया है, ‘अपने विचारों का बीज बो रहे है थाला।'

 

लोगों को हैरत हो रही है इस बात पर कि एक ओर तो लकड़ी की बड़ी सी तख्ती पर लिखा है, ‘पौधे लगाओ जंगल बचाओ’, वहीं ये पूरा का पूरा स्पेस ही जंगल की लकड़ियां काटकर बनाया गया है। यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के के Meena Bagh Home की है। हालांकि इस फार्महाउस के ऑनर ने  बताया कि उन्होंने इसे वेस्ट लकड़ियों से बनाया है, जो खासतौर जलाने के काम आती हैं।

 

 

इस फोटो को देखकर लोगों ने धोनी पर तंज कसा।