Hindi News

indianarrative

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को चटाई धूल, सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ शिखर धवन ने रचा इतिहास, मजेदार रहा ODI मैच

photo courtesy Google

तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे में भारत ने श्रीलंका को धूल चटा दी। ये वनडे मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ, जहां भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 262 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 36.4 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। मैच में भारत की ओर से कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने इतिहास रच दिय। उन्होंने 95 गेंदो में नाबाद 86 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

शिखर धवन ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के एक रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में धवन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। शिखर धवन इस मैच में अर्धशतक जड़ते हुए श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, सुरेश रैना और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे नाम शामिल हैं।

शिखर धवन ने 140वीं पारी में 6000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गांगुली ने 147 पारी में 6000 रन बनाए थे। विराट कोहली ने महज 136 पारियों में 6000 रन पूरे कर लिए थे। विराट के बाद सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले शिखर धवन दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी में डेब्यू करके सबसे उम्रदराज कप्तान बन चुके हैं। उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। धवन इस वक्त 35 साल के हैं, इससे पहले मोहिंदर अमरनाथ 34 साल की उम्र में कप्तान बनाए गए थे। उन्होंने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।