Hindi News

indianarrative

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, टॉप गेंदबाज हुए कोरोना पॉजिटिल

IPL 2020 Delhi Capitals bowler Anrich Nortje corona report positive

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नॉर्खिया हाल ही में सीजन-4 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे थे और वह बीसीसीआई के कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन में थे। आईपीएल 2021 में नॉर्खिया कोरोना पॉजिटिव होने वाले 5वें खिलाड़ी हैं।

नॉर्खिया से पहले दिल्ली कैपिटल्स के ही अक्षर पटेल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डैनियल सेम्स और देवदत्त पडिक्कल और कोलकाता नाइट राइडर्स के नितीश राणा कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 में अपना दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। पहले मैच में ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से मात दी थी। अगर रबाडा और नार्खिया दूसरा मैच नहीं खेलते हैं तो दिल्ली को मुश्किलें आ सकती हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने पिछले आईपीएल में 52 विकेट चटकाए थे। पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले नार्खिया ने 16 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।

खबरों के अनुसार नार्खिया 12 अप्रैल को कोरना प़ॉजिटिव पाए गए थे। आईपीएल के नियमों के मुताबिक नार्खिया को 10 दिनों तक अनिवार्य पृथकवास में रहना होगा। पृथकवास के नौवें और 10वें दिन खिलाड़ी को RT-PCR जांच में निगेटिव आना होगा, जिसके बाद वह बायो-बबल में टीम के साथ जुड़ सतता है। नार्खिया राजस्थान रॉयल्स (15 अप्रैल), पंजाब किंग्स (18 अप्रैल) और मुंबई इंडियंस (20 अप्रैल) के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।