Hindi News

indianarrative

मालदीव के बीच पर क्रिस गेल ने खाया लाइफ का सबसे बड़ा बर्गर, वीडियो शेयर कर दिया ये मजेदार रिएक्शन

Chris Gayle

वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण IPL 2021 को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है, जिसके बाद कई क्रिकेटर्स भारत से सीधे मालदीव पहुंच गए। आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस समय मालदीव में क्वारंटीन में हैं, क्योंकि उनके देश ने 15 मई तक भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा रखी है।

क्रिस गेल भी मालदीप में हैं। क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। क्रिस गेल एक बहुत बड़ा बर्गर खाते दिख रहे हैं। क्रिस गेल ने इस फनी वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज, यूनिवर्स बॉस ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर खाया।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में कहते रहे हैं कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर है, जो उन्होंने खाया है।

'यूनिवर्स बॉस' के नाम से फेमस गेल ने वीडियो का कैप्शन लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज-यूनिवर्स बॉस ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर खाया।' आईपीएल 2021 (IPL 2021 Suspended) में गेल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ओर से खेल रहे थे। क्रिस गेल ने आईपीएल के कुल 140 मैच खेले हुए हैं, जिसमें उन्होंने 40.24 की शानदार औसत और 149।45 के स्ट्राइक रेट से 4950 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में 31 अर्धशतक और 6 शतक लगाए हैं।