Hindi News

indianarrative

IPL 2021: धोनी ने मैच में कर दी बड़ी गलती, हैरान-परेशान फैन्स ने मचा दी हाय तौबा, देंखे वीडियो

MS Dhoni

आईपीएल के कल के मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को आसानी से हरा दिया। हालांकि इस मैच एक ऐसी घटना घटी की चेन्नई के सारे फैंस हैरान रह गए। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ धोनी ने मैच में ओपनर जॉनी बेयरस्टो का विकेट के पीछ कैच टपका दिया। धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में होती और बहुत कम ऐसे मौके रहे हैं, जब उनके हाथ से कैच निकला हो। धोनी की इस कीपिंग को देखकर फैन्स को विश्वास नहीं हो रहा है। वे हैरान हैं कि धोनी कैसे कैच छोड़ सकते हैं। धोनी से ये कैच सनराइजर्स की पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छूटा।

दरअसल दीपक चाहर की इस गेंद को बेयरस्टो ने फ्लिक किया। धोनी अपने बाईं ओर डाइव लगाते हुए कैच लपकने की कोशिश किए, लेकिन वह नाकाम रहे। हालांकि बेयरस्टो इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। वह चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें दीपक चाहर ने 7 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। धोनी के कैच छोड़ने पर फैन्स ने हैरान हैं।

 

धोनी आईपीएल में 150 से ज्यादा शिकार करने वाले इकलौते विकेटकीपर हैं। धोनी के नाम आईपीएल के 210 मैचों में 152 शिकार हो गए हैं। जिसमें 113 कैच और 39 स्टम्पिंग शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सफलतम विकेटकीपर रहे हैं। धोनी ने विकेट के पीछे भारत के लिए 608 पारियों में 829 (634 कैच, 195 स्टम्पिंग) शिकार किए।