Hindi News

indianarrative

IPL 2021 DC vs MI: मिश्रा जी ने बरपाया कहर, मुंबई इंडियंस को 137 रनों पर रोका

IPL 2021 DC vs MI

IPL 2021DC vs MI चेन्नै के मैदान पर  खेले जा रहे  मैच  पर दिल्ली कैपिटल्स ने पकड़ बना ली है। नौ ओवर के खेल तक रोहित शर्मा  समेत 6 विकेट झटक लिए हैं। सबसे पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर स्टॉयनिस ने डिकॉक को अपना शिकार बना लिया। दूसरा विकेट सूर्य कुमार का आवेश खान ने झटका और फिर रोहित शर्मा और हार्दिक पाण्डया को अमित मिश्रा ने अपना शिकार बनाया।  इसके बाद ललित यादव ने क्रुणाल पाण्ड्या को आउट कर दिया। 11 ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 5 विकिट पर 82 रन था। इसके बाद पोलार्ड आए लेकिन अमित मिश्रा ने पोलार्ड को एलबीडब्लू कर दिया। मुंबई इंडियन के 4 विकिट महज 15 रन में गिरे। 13 वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस  के 6 विकिट पर मात्र 88 रन थे।

उस वक्त मुंबई के महज 9 रन थे। इससे पहले ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी से हमले का फैसला किया है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार पिछले साल फाइनल में पहुंची थी। लेकिन, मुंबई इंडियंस ने खिताब जीतने का उसका सपना पूरा नहीं होने दिया था।

उस मुकाबले के बाद पहली बार दोनों टीमें आज एक-दूसरे के सामने हैं। दिल्ली की टीम जरूर उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी जबकि मुंबई की टीम लगातार तीसरी जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में खुद को मजबूत करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, शिमरॉन हेटमायर, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान

वैसे भी इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे से ऊपर पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट में अभी तक दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। लिहाजा, दर्शकों को हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।