Hindi News

indianarrative

IPL 2021: अनन्या पांडे के पीछे पागल है राजस्थान रॉयल्स का ये फास्ट बॉलर, डेट पर ले जाना चाहते है समंदर किनारे

photo courtesy printrest

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने अपने परफॉर्मेंस से लाखों लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने आईपीएल के पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेतन ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट की दुनिया में सपने सजोने के अलावा, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ ख्वाहिश संजोई हुई है। चेतन सकारिया की ख्वाहिश है कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ डेट पर जाए। राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में तेज गेंदबाज आकाश सिंह और चेतन सकारिया एक-दूसरे का इंटरव्यू करते नजर आ रहे है। आकाश सिंह ने चेतन सकारिया से पूछा कि वो बॉलीवुड में किस एक्ट्रेस को डेट पर ले जाना चाहता है। इस सवाल का जवाब देते हुए चेतन सकारिया ने अनन्या पांडे का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अनन्या बेहद खूबसूरत है और वो के साथ किसी 'बीच' पर कॉफी का मजा लेना चाहेंगे। इसके अलावा, आकाश सिंह उनसे अगला सवाल पूछते है कि आपको किस फिल्म को देखने पर रोना आया। इस पर सकारिया जवाब देते हुए फिल्म का नाम लेते है- 'तारे जमीं पर'

वीडियो में चेतन बताते हैं कि युवराज सिंह उनके आइडल रहे हैं। चेतन ने कहा कि बचपन में जो छक्के ज्यादा लगता था उसे ही पसंद किया जाता था। इसलिए वह युवी को पसंद करते हैं। आपको बता दें कि चेतन सकारिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चार ओवरों में 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स ने चेतन सकारिया को आईपीएल ऑक्शन में एक करोड़ 20 लाख में खरीदा। सकारिया आईपीएल के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सकारिया सौराष्ट्र से आते है।