Hindi News

indianarrative

IPL 2021: रोहित शर्मा के जूतों में छिपा है आपके के लिए एक खास मैसेज, बूझो तो जानें !

photo courtesy india today

आईपीएल को खुमार लोगों पर बेशुमार चढ़ा हुआ है। कोलकाता नाइटराइडर्स से मुंबई इंडियंस ने हारी बाजी भी जीत ली। मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा पर इस मैच को लेकर ज्यादा दवाब था। लेकिन समझदारी और प्लानिंग के चलते रोहित शर्मा ने अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ ये मैच जीत लिया। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की जीत से ज्यादा रोहित शर्मा के जूतों की चर्चा है। खेल के दौरान रोहित शर्मा के कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रहे है। जिसमें उनके जूते अलग ही चमक रहे है। 
 
रोहित शर्मा के इन जूतों में आपके लिए एक मैसेज छिपा हुआ है। न सिर्फ आपके लिए बल्कि पूरी दुनिया के लोगों के लिए स्पेशल मैसेज है। वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते है कि रोहित शर्मा ने सी ब्लू कलर के शूज पहने हुए है। उनके इन जूतों में कछुआ बना हुआ भी नजर आ रहा है। आम से लगने वाले से रोहित शर्मा के ये जूते आपको एक अहम संदेश दे रहे है। अगर आप अभी तक इन जूतों में छिपे मैसेज को समझ नहीं पाए तो चलिए हम आपको इन जूते के जरिए दिखाए गए मैसेज को शब्दों में बयां करते है।        

दरअसल, जूतों का कलर समुंद्र को प्रदर्शित करता है, और बड़ा सा दिखाई दे रहा कछुआ एक अभियान का साइन है। इस अभियान का नाम है 'प्लास्टिक मुक्त समुद्र', अब आप समझ गए होंगे कि आखिर रोहित शर्मा अपने जूतों के जरिए आपको और अपने फैंस को क्या संदेश दे रहे थे। रोहित शर्मा के ये जूते समुद्रों को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दे रहे थे। ये पहली बार नहीं है, जब रोहित शर्मा ने अपने जूतों से लोगों को जागरुक करने की कोशिश की हो। इस पहले वो आईपीएल के उद्घाटन मैच में 'एक सींग वाले गैंडे' की शेप में बने जूते पहनकर आए थे। उनके ये जूते विलुप्त गैंडों की प्रजाति को बचाने का संदेश दे रहे थे।