Hindi News

indianarrative

Amazing Video: IPL के मैच रुके तो रांची पहुचे CSK के कैप्टन MS Dhoni अपने फॉर्म हाउस पर ये क्या कर रहे हैं!

धोनी और चेतक

आईपीएल फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी रांची में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आप सोच सकते हैं कि वो आजकल क्या कर रहे होंगे। कभी वो खेती करते नजर आते हैं तो कभी पालतू कुत्तों के साथ खेलते नजर आते हैं। लेकिन इसबार वो कुछ अलग अंदाज में सामने आए हैं। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने चेतक की मालिश कर रहे हैं।

धोनी को जानवरों से खासा लगाव है। हाल ही में उनके घर में घोड़े की एंट्री हुई है, जिसका नाम चेतक है। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो रांची के अपने फॉर्महाउस में चेतक को दुलार करते नजर आ रहे हैं।

 

इंस्टाग्राम में शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपने घर में आए नए मेहमान चेतक की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के फॉर्महाउस पर 1 मई को चेतक आया था। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा थी कि घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है।

धोनी के पास चार पालतू कुत्ते भी हैं। जिनका नाम सैम, लिली, गब्बर और जोया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी  रवींद्र जडेजा के बाद ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घोड़ा पाला है। सीएसके में धोनी के साथी और टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा के जामनगर स्थित फॉर्महाउस में चार घोड़े हैं। जडेजा ने 5 मई को घर लौटने के बाद इनके साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी।