Hindi News

indianarrative

IPL 2021: कप्तान और इस धुरंधर खिलाड़ी के बिना ही उतरी Mumbai Indians, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कप्तान और इस धुरंधर खिलाड़ी के बिना ही उतरी Mumbai Indians

आज से IPL 2021 के दूसरे चरण का आगाज हो गया है, इस चरण के पहले मैच में आज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है। चेन्नई ने मैच का टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, वह पूरी तरह से फिच नहीं हैं। उनकी जगह कायरन पोलार्ड टीम की कप्तानी का कमान संभाल रहे हैं।

मुंबई की टीम में अनमोलप्रीत सिंह को शामिल किया गया है, वह मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे हैं। रोहित शर्मा के अलावा टीम में एक और धुरंधर खिलाड़ी की कमी महसूस होगी और वो हैं हार्दिक पांड़्या। हालांकि, जसप्रीत बुमराह मुंबई के लिए हुंकार भर रहे हैं, उनका यह आईपीएल का 100वां मैच होगा। 99 मैचों में उन्होंने 115 विकेट झटके हैं, वह मुंबई के अहम गेंदबाज हैं।

चेन्नई की टीम में फाफ डु प्लेसी, मोइन अली, डेवयन ब्रावो, जोश हेजलवुड के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सैम करन इस मैच में चेन्नई के लिए नहीं खेल रहे हैं। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने पहले चरण में सात मैचों में से पांच मैचों में जीत हासिल की थी जो दूसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियन्स ने सात मैचों में से चार में जीत हासिल कर चौथे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

कायरन पोलार्ड, क्विंटन डी कॉक, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई इंडियंस

एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, डेवयान ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड